शिमला में पति ने पत्नी की पीट पीट कर कर दी हत्या 

शिमला में  एक पति ने अपनी पत्नी पर तेजदार हथियार से सिर पर वार किया और पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मौके पर से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को शाम के समय पकड़ लिया और उसे गिरफ्तार किया है। यह घटना शिमला के समरहिल समीप एंदड़ी गांव में पेश आई है। यह दंपति मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और शिमला में मजदूरी का काम करता था। वीरवार को एंदड़ी गांव से पुलिस को लोगों द्वारा सूचना दी गई कि यहां पर एक महिला मृत हालत में पड़ी है। तभी बालुगंज थाना व समरहिल चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पाया कि महिला के सिर पर काफी चोटें आई थी। ऐसे में पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए आई.जी.एम.सी. भेज दिया है। बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय पुशीता नामक महिला व उसका पति निर्मल उराव एंदड़ी गांव में किराए के मकान में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि इनके बीच लड़ाई हुई थी। इन्होंने 40 दिन पहले ही किराए पर मकान लिया था। पुलिस ने बालुगंज थाना के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। महिला के सिर पर उसके पति ने किस तेजदार हथियार से वार किया है। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हथियार का भी पता लगा रही है। दावा है कि जल्द ही हथियार भी बरामद किया जाएगा। वहीं महिला के पति ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया है कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है। अभी आरोपी भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। पुलिस इस मामले में हर एक पहलू को खंगाल रही है।
आज होगा महिला के शव का पोस्टमार्टम
पुलिस आज आई.जी.एम.सी. में महिला के शव का पोस्टमार्टम करेंगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चल पाएगा कि महिला पर किस हथियार से वार किया है। वहीं पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दे दी है। परिजनों की निगरानी में ही शव का पोस्टमार्टम होगा।
आसपास के लोगों से पूछताछ करेंगी पुलिस
पुलिस मौत के पुख्ता कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ करेंगी। वैसे प्राथमिक जांच में हत्या का मामला लग रहा है। तभी पुलिस ने इससे हत्या करार दिया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पड़ोसियों से भी पुख्ता सबूत जुटाएगी।

About Author