October 22, 2026

दाड़गी में U-19 गर्ल्स जोनल प्रतियोगिता में माया पब्लिक स्कूल सुन्नी का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं ने जीते कई पुरस्कार

सुन्नी। दाड़गी में आयोजित अंडर-19 गर्ल्स जोनल प्रतियोगिता में माया पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए।
माया पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने ग्रुप सॉन्ग और सोलो सॉन्ग में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा गीतिक प्रतियोगिता में भी विद्यालय की छात्राएं विजेता रहीं। वहीं श्लोकोच्चारण और इंस्ट्रूमेंटल में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर-अप का स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रबंधन ने विजेता एवं उपविजेता छात्राओं सहित उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्राओं की यह सफलता उनकी प्रतिभा, निरंतर मेहनत और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है।
विद्यालय परिवार ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दाड़गी में आयोजित इस प्रतियोगिता में मिली सफलता से माया पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी के विद्यार्थियों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि छात्राएं भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेंगी।

About Author

You may have missed