शिमला, शिमला विश्वविद्यालय (एपीजी)के प्रांगण में सोमवार को सांस्कृतिक और पारंपरिक उत्साह का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। विश्वविद्यालय के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग की ओर से आयोजित भव्य ‘डांडिया नाइट’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी ऊर्जावान प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुए खेल महोत्सव ‘जज्बा-2026’ और नवरात्रों की पावन धूम के बाद, रामनवमी के उपरांत आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम ने पूरे विश्वविद्यालय परिसर को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया।
यह संपूर्ण कार्यक्रम स्टूडेंट वेलफेयर विभाग की डीन डॉ. नीलम शर्मा की गरिमामयी अगुवाई एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। डीन डॉ. नीलम शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आपसी तालमेल और भारतीय परंपराओं व संस्कृति से जुड़ाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए छात्र कल्याण टीम व सभी सहभागी विद्यार्थियों को बधाई दी।
विश्वविद्यालय परिसर के रिसेप्शन एरिया में दोपहर 3:00 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं पारंपरिक एथनिक व गुजराती परिधानों में सज-धज कर पहुंचे। डांडिया स्टिक्स की खनक और पारंपरिक व आधुनिक धुनों के मेल पर विद्यार्थियों तथा संकाय सदस्यों ने जमकर नृत्य किया।
‘जज्बा-2026’ के खेल प्रतियोगिताओं के रोमांच के बाद विद्यार्थियों के लिए यह सांस्कृतिक संध्या ताजगी और आनंद से भरी रही। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट परिधान और बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस देने वाले प्रतिभागियों को भी सराहा गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


More Stories
छुआछूत से मुक्त होकर समरस समाज की ओर बढ़ रहा हिंदू समाज: संघ के 100 वर्ष और पंच परिवर्तन पर जोर
शिमला में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, रामपुर में भी हिली धरती; 4.1 रही तीव्रता सुबह 4:36 बजे महसूस किए गए झटके, घरों से बाहर निकले लोग; फिलहाल जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
जज़्बा 2026: एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल, ‘दंगल दिवाज़’ ने जीता बालिका कबड्डी का खिताब