शिमला। राजधानी शिमला में बुरास का फूल तोड़ने गए नाबालिक छात्र की पेड़ से गिरकर मौत हो गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम थाना ढली के अंतर्गत आई सी एम आर स्कूल का दसवीं कक्षा का एक विद्यार्थी आदित्य पुत्र प्रदीप कुमार गांव चांदमारी डा०खा० धर्मशाला उम्र 16 साल बुरास के फूल निकालते समय पेड़ से गिरकर गया और खाई में गिर गया
जिससे उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि आई सी एम आर स्कूल (गूंगे बहरे के स्कूल)में होस्टल में रहने वाले छात्र खेल रहे थे। खेलते ,खेलते आदित्य को बुरास का फूल पसंद आया और वह उसे तोड़ने गया। वह पेड़ पर फूल तोड़ने गया और अचानक पेड़ की टहनी टूट गयी जिससे वह खाई में गिर गया। बाकी बच्चे वापिस होस्टल चले गए ओर होस्टल का दरवाजा भी बंद हो गया
स्थानिय लोगो ने जब खाई में नाबालिक बच्चे को गिरे हुए देखा तो सूचना पुलिस को दी। मोके पर पहुंची पुलिस ने मोके पर पहुंच कर स्कूल प्रबंधन को सूचित किया । पुलिस ने नाबालिक लकड़े को आइजीएमसी ले गए जहाँ चिकितकसो ने उसे मृत घोषित कर दिया। आइजीएमसी आपातकाल विभाग के सीएमओ डॉ सुरेंद्र चेंटा ने बताया कि जब लड़के को उनके पास लाए थे तभी उसकी मौत हो गयी थी
उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी