शिमला। जिले में सड़क हादसे थम नही रहे है आये दिन सड़क हादसे में मासूम लोगो की जान जा रही है। ताजा मामले में कोटखाई थाना क्षेत्र में आज सुबह एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतकों में 13 साल का एक किशोर है। हादसा सुबह लगभग 8 बजे महासू रोड पर म्यानी के पास हुआ। कार में दो युवक सवार थे। मृतकों में आर्यन (13) पुत्र बिहारी लाल और दिनेश (31) पुत्र ज्ञान चंद शमिल हैं। दोनों युवक कोटखाई के निवासी बताए गए हैं। हादसे के तुंरत बाद कोटखाई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला।
डीएसपी कमल वर्मा ने हादसे में 2 युवकों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


More Stories
देशभर के विद्या भारती स्कूलों में एक साथ गूंजा वंदे मातरम् ढली सरस्वती विद्यामंदिर में आयोजित कार्यक्रम में नरेश चौहान रहे मुख्यातिथि, त्रिलोक नाथ शर्मा ने रखा विचार
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा