भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026: हिमाचल प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य सम्मान

 

.बाहरा विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान से आयोजित  भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026 का सफल आयोजन किन्नौर और शिमला में भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर देवभूमि हिमाचल प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

किन्नौर संस्करण का आयोजन 6 जून 2026 को होटल सिल्क रूट, रिकांग पिओ में किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त किन्नौर श्री अमित कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में उपनिदेशक शिक्षा तथा डीआईईटी किन्नौर के प्राचार्य शामिल रहे। इस समारोह में 590 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जहां जिले के टॉपर्स को उनकी उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

वहीं, शिमला संस्करण का आयोजन एचपीयू ऑडिटोरियम, शिमला में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीसी शिमला श्री सचिन शर्मा रहे। इस अवसर पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, शिमला भी उपस्थित रहे। समारोह में 600 से अधिक विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

दोनों स्थानों पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाहरा विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण निदेशक एवं प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता अनुराग अवस्थी ने युवा प्रतिभाओं को समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपार क्षमता है।

 

About Author