शिमला।प्रदेश में सड़क हादसे थम नहीं रहे है आए दिन सड़क हादसों में मासूम लोगो की जान जा रही है । ताजा मामले में
हिमाचल में किन्नौर के निचार खंड के चौरा घरशु मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों का उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बोलेरो कैंपर आज दोपहर करीब एक बजे चौरा से घरशु की ओर सामान लेकर जा रही थी। जब वह छोटा कंबा पहुंची तो गाड़ी 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में संजीव कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव घरशु की मौत हो गई है। जबकि हादसे में अभिषेक निवासी गांव नाथपा जिला किन्नौर और रमेश निवासी कुल्लू गंभीर रुप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगो ने दी
हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला और उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें शिमला के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी