स्कूलों में मानसून ब्रेक घोषित

शिमला।हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश तबाही मचा रही है। तीन दिन से हो रही बारिश के कारण आई आपदा में 23 लोगों की जान चली गई। मंडी, कांगड़ा व लाहौल स्पीति में 4 लोग लापता है। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला से मान्यता प्राप्त सभी सरकारी और निजी
 दी है। निदेशक उच्च शिक्षा ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए है।
कुल्लू जिला के स्कूलों में 10 जुलाई से एक अगस्त 23 दिन का मानसून ब्रेक रहेगा। आमतौर पर कुल्लू में 23 जुलाई से 14 अगस्त के बीच मानसून ब्रेक होती है। वहीं लाहौल स्पीति जिले में 10 जुलाई से 20 अगस्त तक 42 दिन का मानसून ब्रेक दिया गया है। अमूमन यहां 17 जुलाई से 27 जुलाई के बीच 11 दिन का मानसून ब्रेक होता है।
इसी तरह ट्राइबल एरिया किन्नौर, पांगी व भरमौर के स्कूलों में 10 जुलाई से 15 जुलाई तक 6 दिन सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे। पूर्व तय शेड्यूल के अनुसार, इन ट्राइबल एरिया में 22 से 27 जुलाई के बीच मानसून ब्रेक होती है।विंटर क्लोजिंग स्कूलों में 10 से 15 जुलाई तक 6 दिन का मानसून ब्रेक रहेगा। आमतौर पर विंटर क्लोजिंग स्कूलों में मानसून ब्रेक 22 से 27 जुलाई के बीच होती है। शिक्षा विभाग ने भारी बारिश से हो रही तबाही तथा छात्रों व स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए समय से पहले मानसून ब्रेक करने का निर्णय लिया है।
प्रदेश में इस निर्णय के बाद लगभग 18 सरकारी व निजी स्कूल अगले कुछ दिन बंद रहेंगे। वहीं हिमाचल के समर क्लोजिंग स्कूल पहले ही 20 जून से 29 जुलाई तक बंद चल रहे है।
CBSE/ICSE बोर्ड के स्कूलों पर लागू नहीं होंगे आदेश
शिक्षा विभाग के यह आदेश CBSE/ICSE बोर्ड से संबंद्धता प्राप्त स्कूलों पर लागू नहीं होंगे। CBSE/ICSE बोर्ड से एफिलेटिड स्कूल अपने स्तर पर मौसम को देखते हुए मानसून ब्रेक को लेकर निर्णय ले सकेंगे।

About Author