ट्रेनी एचएएस अधिकारी का चूका निशाना, पुलिस कांस्टेबल की टांग में लगी गोली -जुनगा में एचएएस अधिकारियों को दिया जा रहा था प्रशिक्षण

शिमलाहिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं (एचएएस) ट्रेनी अधिकारियों के लिए बुधवार को बंदुक चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एक ट्रेनी एचएएस अधिकारी का निशाना चूकने से गोली पुलिस जवान की टांग पर लग गई। घायल जवान की पहचान हेमराज के तौर पर की गई है। गोली लगने से पुलिस जवान घायल हो गया और काफी ज्यादा खून बह गया। उसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से इंदिरा गांधी मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला लाया गया। यहां पर आपातकालीन विभाग में इसका प्राथमिक उपचार किया गया। गोली टांग में थी व खून काफी ज्यादा बह गया था। जिसके बाद जवान को ऑप्रेशन थिएटर ले जाया गया। 2:30 बजे सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने ऑप्रेशन शुरू किया और टांग से गोली बाहर निकाली। जवान की हालत खतरे से बाहर है। अभी कुछ दिनों तक उसे अस्पताल में ही रखा जाएगा। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार थाना छोटा शिमला के तहत जुन्गा की के अश्विनी खड्ड स्थित फायरिंग रेंज में यह हादसा पेश आया। एचएएस अधिकारियों के लिए गन चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इस दौरान अंडर ट्रेनिंग चल रहे बैंड स्टाफ के चार पांच जवानों की ड्यूटी फटीग पार्टी में लगी थी। एक अधिकारी से फायरिंग के दौरान एक जवान हेमराज को टांग में गोली लगी है। 

About Author