शिमला।राज्य सरकार के एनपीए को बंद करने के फैसले का आइजीएमसी के केंद्रीय छात्र संघ ने विरोध किया है । राज्य सरकार से आग्रह किया है कि इस अधिसूचना को शीघ्र ही वापस लिया जाए। आइजीएमसी के छात्र संघ के अध्यक्ष शिखिन सोनी ने वीरवार शाम को इस अधिसूचना के बाद आपात बैठक कर फैसला लिया है कि सरकार से पहले चरण में इस सूचना को शीघ्र ही वापस लेने की गुहार लगाई जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में चल रहे सभी मेडिकल कॉलेज के छात्रसंघ से भी इस मसले पर बात की है कि संयुक्त रूप से इसका प्रदेश स्तर पर विरोध किया जाएगा। यदि सरकार इस गुहार के बाद इस अधिसूचना को वापस नहीं लेती है तो आने वाले समय में भी ने इसका पूरे प्रदेश में पुरजोर विरोध किया जाएगा । छात्रसंघ डॉक्टरों के विरोध में लाई गई इस अधिसूचना का हर स्तर पर विरोध करेगी। यदि जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतर कर या फिर काम रोक कर भी इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस डॉक्टरों को नुकसान होगा बल्कि आम मरीज की जेब पर भी अधिक वित्तीय भार पड़ेगा।


More Stories
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त
शिमला विश्वविद्यालय में ‘डांडिया नाइट’ की जबरदस्त धूम: खेल ‘जज्बा-2026’ और नवरात्रों के बाद छात्रों ने डांडिया के ताल पर मचाया धमाल