September 19, 2026

शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा

शिमला, 19 सितंबर। शादी के सीजन को देखते हुए शिमला में शनिवार से हिमाचल का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो सज गया है। वर्मा ज्वेलर्स की ओर से आयोजित चार दिवसीय शो में दुल्हनों और उनके परिवारों के लिए 5 हजार से अधिक ब्राइडल ज्वेलरी डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं। 19 से 22 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में ब्राइडल पोल्की, जड़ाऊ, एंटीक और टेंपल ज्वेलरी समेत कई तरह के पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन उपलब्ध हैं।

शनिवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में वर्मा ज्वेलर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षय वर्मा और उनकी पत्नी पल्लवी वर्मा ने आयोजन की जानकारी साझा की। अक्षय वर्मा ने बताया कि सोलन में आयोजित वेडिंग ज्वेलरी शो को लोगों का शानदार रिस्पांस मिला था। इसी उत्साह के बाद अब शिमला में इससे बड़े स्तर पर शो आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शो में 5 हजार से अधिक डिजाइन एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाए गए हैं। दुल्हनों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी की डिजाइन टीम भी आयोजन के दौरान मौजूद रहेगी। टीम ग्राहकों को डिजाइन के चयन में सहयोग करेगी और उनकी पसंद के अनुरूप आभूषण दिखाएगी।

10 दुल्हनों को मुफ्त मिलेंगे डायमंड मंगलसूत्र

शो का खास आकर्षण 10 भाग्यशाली होने वाली दुल्हनों को दिए जाने वाले मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र हैं। अक्षय वर्मा ने बताया कि इसके लिए किसी तरह की खरीदारी की शर्त नहीं है। शो में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवाने वाली दुल्हनें ड्रॉ में शामिल हो सकेंगी। चारों दिन ड्रॉ आयोजित किए जाएंगे।

पल्लवी वर्मा ने कहा कि शादी हर परिवार के लिए खास अवसर होता है और दुल्हन के आभूषण उसकी तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शो में अलग-अलग पसंद के अनुरूप ब्राइडल ज्वेलरी का बड़ा कलेक्शन लाया गया है।

वर्मा ज्वेलर्स के मुताबिक आयोजन में प्रवेश सभी के लिए खुला है। चार दिनों तक चलने वाले इस शो में शिमला और आसपास के क्षेत्रों से दुल्हनों और उनके परिवारों के पहुंचने की उम्मीद है।

About Author

You may have missed