मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर महिला विकास के लिए कर रहे बेहतरीन काम- बबीता फोगाट,,
कांग्रेस को नहीं महिला सम्मान पर बात करने का अधिकार, जहां कांग्रेस की सरकार वहां होता है महिलाओं का अपमान- फोगाट
शिमला। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी बबीता फोगाट शिमला पहुंची. शिमला पहुंच कर उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर महिला विकास के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं. बात चाहे गृहणी सुविधा योजना के जरिए सिलेंडर उपलब्ध कराने की हो या बेटियों की शादी के लिए शगुन योजना की. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर महिला विकास के लिए काम कर रहे हैं.
भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय करणी सदस्य कार्यकारिणी सदस्य बबीता फोगाट ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार महिला विकास की दृष्टि से बेहतरीन काम कर रही है. उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के जरिए महिलाओं को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस की ओर से किए जा रहे के सवाल पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को महिला सम्मान पर बात करने का कोई अधिकार नहीं है. जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां महिलाओं का अपमान ही होता है. बबीता फोगाट ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है. पार्टी की ओर से महिलाओं को टिकट भी दिया जाएगा.


More Stories
जब तक कॉलेज बहाल नही हुआ तब तक जारी रहेगा संघर्ष – कौल नेगी
एसजेवीएन ने अपनी सभी परियोजनाओं एवं कार्यालयों में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ किया।
अनशन पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षक, CAS पर लगी रोक हटाने के साथ समय पर वेतन की कर रहे मांग।