शिमला, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ ओक ओवर में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मंत्री रामलाल मार्कण्डेय, भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, प्रवक्ता बलदेव तोमर और सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया की भाजपा हिमाचल प्रदेश की सभी संसदीय क्षेत्रों हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला की बैठकें 21 से 24 मार्च तक पूर्ण रूप से सफल रही।
इन बैठकों में भाजपा ने अपनी सभी आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में कार्यकर्ताओं को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
भाजपा अगमीन नगर निगम शिमला और विधान सभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है , इन दोनों चुनावों में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है।
More Stories
आईजीएमसी में फिर सक्रिय हुए चोर, काट डाली महिला की जेब
शिव बावड़ी हादसे में बरामद हुए सभी 20 शव
सीएम सुक्खू ने पेश किया अपना पहला बजट बोले ग्रीन राज्य की तरफ सरकार फोकस बजट में पांच साल का दृष्टिकोण,रोजगार के अवसर भी होंगे पैदा विपक्ष ने बजट को बताया निराशाजनक