शिमला।हिमाचल प्रेदश के जिला मण्डी में जहरीली शराब पीने से हुई त्रासदी को मध्यनजर रखते हुए पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार सड़क किनारे ढाबों , होटलों , दुकानों , चिकन कॉर्नरों इत्यादि में अवैध शराब की धरपकड़ के लिय छापे मारने के लिए प्रदेश में 7 दिनों ( दिनांक 31.01.2022 से 06.02.2022 तक ) का एक विशेष अभियान चलाया गया । हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में इस 07 दिनों के विशेष अभियान के दौरान प्रदेश में सड़क किनारे ढाब , होटलों , दुकानों , चिकन कॉर्नरों इत्यादि में 14344 छापे मारे गए । छापों के दौरान 1050.416 लीटर देशी शराब , 349.3 लीटर अवैध शराब , 803.9 लीटर लाहन / बीयर व 58.9 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई व दोषियों के विरूद्ध हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 147 अभियोग पंजीकृत किए गए ।
पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान, भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी
गौरतलब है कि मंडी में नकली शराब के कारण
7 लोगो की मौत हो गयी थी उसके बाद पुलिस हरकत में आई और हमीरपुर ,बद्दी, नालागढ़ में नकली शराब बनाने की फैक्टरी का का पर्दाफाश किया ओर नकली शराब बनाने वाले सरगना को गिरफ्तार किया थ। उसके बाद हिमाचल पुलिस ने एक अभियान चलाया जिसके तहत अवैध शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसा गया। डीजीपी संजय।कुंडू ने बताया कि पुलिस अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ मुहिम।चलाये हुए है और कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी