शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू गया है। राज्यपाल राजेन्द्र नाथ आर्लेकर के अविभाषण के साथ 11 बजे बजट सत्र शुरू हुआ। राज्यपाल ने कोरोना काल के दौरान सरकार के कामों के गुणगान के साथ उपलब्धियों का बखान शुरू किया। एक के बाद एक सरकार की योजनाओं को राज्यपाल पढ़ते चले गए। विपक्ष भी 40 मिनट तक तो अविभाषण को सुनता रहा लेकिन अविभाषण में सरकार के गुणगान से नाराज़ विपक्ष विफ़र गया व नारेबाज़ी करता हुआ सदन से वाकआउट कर गया।
विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्यपाल के अविभाषण में सरकार के पास गिनाने के लिए कुछ नही था। राज्यपाल का अविभाषण आंकड़ो का मायाजाल है। प्रदेश के मुख्य मुद्दों से हटकर अविभाषण में सिर्फ सरकार का गुणगान किया गया है। हिमाचल में घर तरह का माफ़िया धनधना रहा है। सरकार से हर वर्ग निराश है। ऐसे में सरकार अंतिम सांसे ले रही है।
आज से शुरू हुए बजट सत्र में 20 की जगह सत्र को कम कर 16 बैठकें रखी गई है। जो 15 मार्च तक चलेगा। 4 मार्च को मुख्यमंत्री अपने मौजूदा कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगे। आज की कार्यवाही राज्यपाल के अविभाषण के बाद कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। वीरवार को सुबह ग्यारह बजे पहले दिवंगत सदस्यों के लिए शोकोदगार प्रस्तुत किया जाएगा।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी