ऊना में बड़ा हादसा पटाखा फैक्ट्री, में आग 7 की मौत 15 घायल

शिमला,  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टाहलीवाल की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से सात कामगार मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि 15 से अधिक घायल हुए है। पुनिय अधीक्षसक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने इसकी पुश्टि की है।
उन्होंने बताया कि हादसे में 7 कामगारों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं, करीब 15 कामगार झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है। एक घायल महिला ने बताया कि विस्फोट के समय फैक्टरी में करीब 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। अचानक जोरदार धमाके के बाद फैक्टरी में आग भड़क गई। हादसे में अब तक छह महिला कामगारों की मौत की पुष्टि हुई है। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि मौके पर जांच की जा रही है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

बताया जा रहा है दस लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अचानक आग भड़कने पर छह महिलाओं को जरा भी संभलने का मौका नहीं मिल पाया व वे जिंदा जल गईं। इसके अलावा अन्य लोग भी बुरी तरह से झुलसे हैं।

About Author