शिमला: विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर आईजीएमसी के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों और तीमारदारों को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में बताया गया। इस अवसर पर आईजीएमसी के कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रवीण भाटिया ने कहा कि देश में जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसका मुख्य कारण है लोगों को जागरूकता ना होना। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के प्रति हर व्यक्ति को जागरूक होना जरूरी है क्योंकि तभी जनसंख्या को कंट्रोल किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना, टीवी जैसी कई बीमारियां है, जो एक दूसरे में फैल सकती है। जिन क्षेत्रों में अधिक जनसंख्या है, वहां पर इन बीमारियों के फैलने का ज्यादा डर बना रहता है। कोरोना ने पहले भी ज्यादा आबादी वाले राज्यों में कहर मचाया था। इसी तरह आबादी जिस तरह देश में बढ़ रही है तो आगामी कुछ वर्षों में ना तो लोगों के पास रोजगार बचेगा और ना ही खाने के लिए अनाज। उन्होंने कहा कि अब केवल चीन भारत से आगे है, मगर कुछ ही सालों में भारत चीन से आगे निकल जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को कानून बनने का इंतजार नहीं करना चाहिए, स्वयं भी जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले हम दो हमारे दो का नारा चलता था, मगर आज हम दो हमारा एक का नारा है। ऐसे में एक ही बच्चा करना चाहिए क्योंकि इससे एक तो जनसंख्या कंट्रोल होगी और दूसरे एक बच्चे को अच्छी एजुकेशन के साथ-साथ रोजगार मिलना भी आसान होगा।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त