शिमला।अक्षय तृतीया के अवसर पर वर्मा ज्वेलर्स एग्जीबिशन में लोगों की भीड़ लगी रही प्रदर्शनी में लोगों को एक से एक बेहतर डिजाइन के गहने मिल रहे हैं। वर्मा ज्वेलर्स लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। हालांकि इस बार अक्षय तृतीया पर सोने का भाव एक लाख रुपए प्रति तोला पहुंच गया है बाबजूद इसके लोग खुल कर खरीदारी कर रहे है ।
अक्षय वर्मा ने बताया कि इससे पहले भी शिमला में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था, जिसे लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला था। उनका कहना था कि सोने में इन्वेटमेट करना सबसे अच्छा क्यों कि आगे भी सोने के भाव बढ़ेंगे।
परंपरा और आधुनिकता का संगम
वर्मा ज्वेलर्स इस एग्जीबिशन में विशेष रूप से तैयार पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों से सुसज्जित ज्वेलरी कलेक्शन प्रस्तुत कर रहा है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर हर ₹50,000 या उससे अधिक की खरीदारी पर ग्राहकों को शुद्ध सोने का सिक्का उपहार स्वरूप दिया जाएगा। वहीं, डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर दो सोने के सिक्के भेंट किए जाएंगे।
भरोसे और रिश्तों की ज्वेलरी चेन का सपना
वर्मा ज्वेलर्स का उद्देश्य एक ऐसी ज्वेलरी चेन का निर्माण करना है, जो केवल गहनों तक सीमित न रहकर ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्ते भी स्थापित करे। यह आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
स्थानीय नागरिकों से अपील: प्रदेश के हित में खरीदारी करें
वर्मा ज्वेलर्स की टीम ने शिमला और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस विशेष आयोजन में अवश्य भाग लें और डिजाइनों की विविधता का आनंद लें। टीम ने अपील की है कि लोग सोने की खरीदारी स्थानीय ज्वेलर्स से करें ताकि जीएसटी का पैसा प्रदेश में ही रहे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।


More Stories
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला
Climate Change and Rising Heat Worsen Public Health Challenges in India
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026: हिमाचल प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य सम्मान