चंबा, सलूणी: उपमंडल सलूणी के सलूणी-लंगेरा सड़क मार्ग पर आज एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हो गया जब एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। यह हादसा गगल के समीप हुआ। गनीमत यह रही कि वाहन सड़क से नीचे नहीं गिरा, अन्यथा भारी जनहानि हो सकती थी।
गाड़ी में लगभग 25 लोग सवार थे, जो एक शादी समारोह में जा रहे थे। हादसा समारोह स्थल से करीब 4 किलोमीटर पहले उस समय हुआ जब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क पर ही पलट गई।
दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल किहार पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना किहार से टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


More Stories
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प
रामपुर की 5 बेटियों ने NEET-2026 में लहराया परचम, मेधावियों का हुआ सम्मान
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद