शिमला।।हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। आज दोपहर बाद से ही शिमला सहित कई हिस्सों में आसमान में बादल उमड़े थे और शाम के समय हल्की बारिश शुरू हो गई है। बारिश होने से तापमान में भी कमी आई है।जिससे लोगो को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी 6 दिन तक बारिश के आसार जताया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में भारी बारिश के भी हो सकते है।मौसम विभाग ने आज चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को इन जिलों के साथ साथ ऊना और हमीरपुर में भी चेतावनी दी गई है।वही
3 व 4 मई को लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। पहाड़ों पर अगले 6 दिनों के दौरान बारिश के बाद प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। इससे तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी।
मौसम वैज्ञानिक संदीप ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रही है जिससे आज कई हिस्सों में बारिश ओलावृष्टि होने की संभावना है।खास कर पांच जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है।प्रदेश में अगले छह दिन तक बारिश के साथ साथ आंधी-तूफान और आसमानी बिजली गिरने का भी येलो अलर्ट जारी किया है।इस दौरान कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी तूफान चल सकता है। उन्होंने कहा कि बारिश होने से तापमान में भी 4 से 500 डिग्री तक कमी आने की संभावना है


More Stories
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला
Climate Change and Rising Heat Worsen Public Health Challenges in India
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026: हिमाचल प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य सम्मान