शिमला ।जिला शिमला में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं ।आय दिन सड़क हादसों में।मासूम।लोगो की जान जा रही है। ताजा मामले में
जिला के उपमंडल रोहडू के चढ़गांव के अंतर्गत बढियारा गांव – जलवाड़ी रोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है।इस सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना शुक्रवार दोपहर बाद साढ़े चार बजे के आस पास हुई है। जब एक अल्टो गाड़ी जांगला के बढ़ीयारा-जालवाड़ी सड़क पर जांगला की तरफ जा रही थी।इस दौरान ड्राइवर ने गाड़ी से अचानक नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। सड़क हादसे की शिकार हूई गाड़ी में दो लोग सवार थे। इसमें से एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तौड़ दिया जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ । जिसको नाजुक हालत में उपचार के लिए ले जा रहा था लेकिन रास्ते मे उसने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।ऐसे में इस दर्दनाक सड़क हादसे में कुल दो लोगो की मौत हुई है।
मृतक व्यक्तियों की पहचान मान सिंह ठाकुर उम्र 52 साल झलवाड़ी व हेम सिंह उम्र 33 साल निवासी झलवाड़ी तहसील रोहड़ू शिमला के रूप में हुई है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त