शिमला।राजधानी शिमला के गेयटी थिएटर के टेवरन हॉल में मंगलवार को चार दिवसीय राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी शुरू की गई। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ ललित कला अकादमी नई दिल्ली के उपाध्यक्ष डा. नंद लाल ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर स्टेट म्यूजियम के डा. हरि चौहान मौजूद रहे।उन्होंने नोएडा से आई चित्रकार पारूण भगत की पेंटिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पारूण ने पूरे देश के विभिन्न राज्यों संस्कृति को अपनी पेंटिंग में बनाया है। वहीं पारूण भगत ने कहा कि उन्होंने गेयटी थिएटर में पहली बार पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई है।इससे पहले उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मनाली में अपनी पेंटिंग की प्रदर्शन लगाई थी।शिमला पहली बार प्रदर्शनी लगाने का मौका मिला है।उन्होंने कहा कि पहले ही दिन पेंटिंग को देखने के लिए काफी संख्या में लोग आ रहे है।जो लोग पेंटिंग देखने आ रहे है सभी लोग तारीफ कर रहे है। पारूण ने कहा कि पेंटिंग सेल आउट के लिए भी रखी हुई है। इन पेंटिंग की कीमत 10 हजार से लेकर 3 लाख तक रखी गई है।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त