चुनावों में पिकनिक मनाने हिमाचल पहुंच रहे कांग्रेसी नेता : महेन्द्र धर्माणी

*शिमला* – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता महेन्द्र धर्माणी ने प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज नाहन और मंडी में उमड़ी हुई भीड़ और जनसैलाब देख ऐसा प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता का स्नेह और आकर्षण निरंतर बढ़ता चला जा रहा है। कड़कती धूप में हजारों की संख्या में लोग नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए जिस प्रकार से उमड़े उससे यह साबित होता है कि प्रदेश की जनता मोदी के साथ चलने का संकल्प ले चुकी है। देश और प्रदेश की जनता इन चुनावों के माध्यम से यह संदेश देगी कि वो भारत को 2047 में विकसित राष्ट्र और दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

उन्होंने कहा कि चुनावों के विश्लेषण और अवलोकन यह बता रहे हैं कि मोदी का संकल्प अबकी बार 400 पार और फिर एक बार मोदी सरकार ही हैं। यह चुनाव देश का चुनाव है ये चुनाव राष्ट्रभक्तों और राष्ट्रविरोधी ताकतों के बीच में है। कांग्रेस हमेशा राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ खड़ी रहीं है। इतिहास इस बात का गवाह है और इंडी गठबंधन में घोर सांप्रदायिक सोच के लोग हैं और सांप्रदायिक आधार पर इस देश को बांटने और अल्पसंख्यकों के वोट प्राप्त करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे समय-समय पर अपनाते हैं।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कंग्रेस ओबीसी, दलित और गरीब विरोधी है। कलकत्ता हाइकोर्ट का निर्णय जिसमे मुस्लिम समुदाय और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की 77 जातियों को ओबीसी आरक्षण जिस प्रकार से दिया गया और जिसको कलकत्ता उच्च न्यायालय ने रद्द किया है वो ये साबित करता है कि अपने वोट की राजनीति के लिए किस प्रकार से इंडी गठबंधन इस देश के ओबीसी दलित और गरीब वर्ग का हक है धर्म और सांप्रदायिक आधार पर केवल और केवल अपने वोट के लिए देना चाहता है। धर्माणी ने कहा कि ये राम और सनातन विरोधी हैं और जब इस देश का आम-जन, आम नागरिक, जाति, पंथ, संप्रदाय से उठ कर अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर बनाने का संकल्प ले रहा था और लोग नारा लगाते थे रामलला हम आएँगे, मंदिर वहीं बनाएंगे ,लेकिन कांग्रेसी कहते थे की ये भाजपा वाले झूठ बोलते हैं और बोलते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन डेट नहीं बताएंगे। कांग्रेस हमेशा सनातन और राम विरोधी रही है। कोर्ट के अंदर दिया गया उनका एफिडेबिट इस बात का सबूत है कि राम काल्पनिक है। इस बात को उन्होंने वहाँ साबित करने की कोशिश की। इस देश में अलगाववादी ताकतों के साथ राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ खड़े होना ये कांग्रेस हमेशा से करती आई है। आज पिछले 10 वर्षों में देश की बाह्य और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हैं। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। एक वो भी समय था जब 1971 में इस देश की साहसी और जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था और उसके हजारों सैनिकों को बंदी बना दिया था। उस समय कांग्रेस के नेतृत्व ने वार्ता के टेबल पर उनको छोड़ दिया और एक ये वक्त है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 2019 में जब बालाकोट हुआ देश के प्रधानमंत्री ने घर के अंदर जाकरके घुसकर के मारा। ये दोनों सरकारों और पार्टियों की सोच और कर्म का अंतर हमको दिखता है।

कांग्रेस केवल वोट के लिए किस प्रकार से समाज को बांटा जा सकता है इसका प्रयास करती है। कभी वो क्षेत्रवाद का नारा देती है, कभी जातिवाद और कभी संप्रदायवाद का देती है। भारतीय जनता पार्टी का हमेशा से यह मत रहा है कि तुष्टिकरण किसी का भी नहीं होना चाहिए। हम तुष्टीकरण के समर्थक नहीं है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास ये नारा इस देश के प्रधानमंत्री का है और उसी को लेकर के भारतीय जनता पार्टी आज चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस के कुछ नेता हिमाचल आ रहे हैं, और बयानबाजी व प्रेस वार्ता कर रहे हैं और पार्टी के खर्चे पर वो पिकनिक मना रहे हैं। अपनी पार्टी को संभालना और जिम्मेवारी के साथ चुनाव मैदान में उतरना कांग्रेस इससे कोसों मील पीछे है और भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज 400 पार के नारे के साथ आगे बढ़ रही है, जिसका प्रकटीकरण आज मंडी और नाहन में उमड़ा हुआ जनसैलाब है और इसी लक्ष्य को और इसी प्रचार प्रसार को तेज गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता भी हिमाचल में चुनाव प्रचार पर आ रहे हैं और 1 जून को इस प्रदेश की जनता इस देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और देश के सनातन और रामभक्तों के संरक्षण और संवर्धन के लिए इस देश की संस्कृति के लिए इस देश को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए और 2047 में जब हम अपनी आजादी का शताब्दी दिवस मनाएंगे। उस समय हम विकसित भारत का संकल्प लेकर के आगे बढ़कर के हिमाचल की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी और तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

About Author