–शिमला।– हिमाचल प्रदेश में 18 साल से 59 साल की हर महिला को 1 हजार 500 रुपए मिलेंगे. इसमें सरकार के हर साल 800 करोड़ रुपए खर्च होंगे. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह घोषणा उनकी ओर से बजट के रिप्लाई के दौरान की जानी थी, लेकिन उन्होंने शोर के बीच इस घोषणा को करना सही नहीं समझा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश की करीब पांच लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा. राज्य सरकार इसमें हर महीने करीब 800 करोड़ रुपए खर्च करेगी. हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को यह राशि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत दी जाएगी.
— मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चुनाव से पहले यह कांग्रेस की सबसे बड़ी गारंटियों में से एक थी. हालांकि जब कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले यह गारंटी दी थी, तब बिना किसी शर्त हर महिला को 1 हजार 500 दिए जाने की बात कही थी. प्रदेश में महिलाओं की संख्या करीब 23 लाख है, लेकिन अब सरकार ने इसके लिए आय सीमा भी तय की है. नियमों के मुताबिक, अब प्रदेश की करीब 5 लाख महिलाओं को ही इसका लाभ मिल सकेगा. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि महिलाओं से इसके फॉर्म भरवाए जाएंगे और 1 अप्रैल से ही यह लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. फरवरी महीने के अंत में ही मुख्यमंत्री ने जिला लाहौल स्पीति की महिलाओं को यह लाभ देना शुरू किया था.


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी