शिमला ।लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट होते ही आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। जिला परिषद सदस्य हाटकोटी व प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी कौशल मुंगटा ने शिमला में प्रेसवार्ता कर कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने 300 से भी अधिक पंचायतों को एक भी रुपया अपने 5 वर्षों के कार्यकाल में नहीं दिया और सांसद निधि की बंदरबांट की गई है। 15 साल से भाजपा के सांसदों ने शिमला लोकसभा क्षेत्र को लावारिस छोड़ दिया है और सांसद निधि तक का सही तरह से बंटवारा नहीं किया है।
कौशल मुंगटा का कहना है कि शिमला लोकसभा सीट में 17 विधानसभाएं आती है जिसमे की 900 के लगभग पंचायतें है और सूचना के अधिकार से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के सांसद सुरेश कश्यप ने 300 पंचायतों में विकास कार्य के लिए एक भी रूपए की मदद नहीं की। कोरोना के समय भी सांसद क्षेत्र से नदारद रहे ,आपदा के समय भी कोई मदद केंद्र से नही दिलाई।सेब बागवानों की इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर संसद में कभी नहीं बोले सोलन के टमाटर और सिरमौर के लहसुन की खेती करने वाले किसानों की आवाज व उनकी जरूरतों पर भी कभी ध्यान नहीं दिया।क्षेत्र के प्रत्येक मुद्दे को नज़रअंदाज़ कर कुर्सी का मजा लेते रहे और भाजपा अध्यक्ष रहकर सांसद भी है ये भूल गए।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी