September 20, 2026

एचआरटीसी ने दिल्ली जाने वाली सभी बसे बन्द की ,  किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए लिया फैसला

शिमला।कृषि कानून को लेकर किसानों के दिल्ली कूच को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम बस सेवा प्रभावित हुई है। किसानों के आंदोलन को लेकर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की सीमाएं सील कर दी है। इसके चलते एचआरटीसी ने दिल्ली जाने वाली सभी बस सेवाओं को स्थगित कर दिया है। वहीं, बुधवार को चंडीगढ़ से दिल्ली बसें जाएगी या नहीं इसका फैसला हरियाणा एवं दिल्ली पुलिस के निर्देशानुसार किया जाएगा। एचआरटीसी अधिकारियों ने बताया कि किसान आंदोलन के कारण दिल्ली में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही है। यात्रियों को रास्ते में जाम एवं दिल्ली सीमाएं सील होने के कारण होने वाली असुविधा के चलते निगम अब दिल्ली जाने वाली सभी बस सेवाओं को चंडीगढ़ तक ही चलाएगा। वहीं दिल्ली से आने वाली बसों को दिल्ली में ही खड़ी कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब एवं चंडीगढ़ और हरियाणा राज्य की बसें भी  चंडीगढ़ तक ही चलाई जा रही है। हरियाणा पुलिस के निर्देशों के अनुसार ही दिल्ली को बसें भेजी जाएगी।
यात्रियों को एडवाइजरी, पहले नंबरों पर करें संपर्क
दिल्ली जाने वाले यात्रियों को निगम प्रबंधन ने एडवाइजरी भी जारी की है। एमडी रोहन चंद ठाकुर का कहना है कि चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच में बस यात्रा करने से पहले यात्री नजदीकी बस अड्डे से सूचना प्राप्त करें या फिर एचआरटीसी कंट्रोल रूम नंबर 0177- 2658765 पर संपर्क करें।

About Author

You may have missed