शिमला। ठियोग के छैला में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां सेब से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गाड़ियों पर पलट गया है। इस हादसे में एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह ट्रक नारकंडा से सोलन की ओर जा रहा था इसी बीच यह छैला के पास अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे तीन वाहनों को अपनी चपेट में ले गया। बताया जा रहा है कि सेब से लदे ट्राले की अचानक ही ब्रेक फेल हो गई। इसके बाद ट्रक तीन चलते वाहनों पर पलट गया। शुरूआती जानकारी के मुताबिक एक वाहन के तमाम लोग सुरक्षित बच गए हैं, जबकि एक अन्य कार में सफर कर रहे महिला सहित 2 की मौत हो गई है। ट्राले की चपेट में आने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक वाहन से दो शवों को बरामद किया गया है। ये भी बताया जा रहा है कि ट्राले का चालक चीख-चीख कर ब्रेक फेल होने को लेकर आगाह भी कर रहा था।
उधर,एडीएम (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने बताया कि ट्राले की चपेट में आने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे में महिला समेत दो की मौत हुई है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी