शिमला ।अकादमिक गतिविधियों और शोध को बढ़ावा देने के लिए राजीव गाँधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान, शिमला तथा जे पी यूनिवर्सिटी, वाकनाघाट के मध्य एम ओ यू हस्ताक्षरित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग ने बताया कि जे पी यूनिवर्सिटी के वाईस चान्सलर डॉ. राजेन्द्र कुमार के सहयोग और सकारात्मक पहल से यह समझौता हुआ है। इसमें अकादमिक कार्यक्रमों के लिए शोध प्रोजेक्ट्स की फंडिंग के लिए मिलकर कार्य करने; दोनों संस्थानों के परिसर, प्रयोगशालाओं का शोध के लिए साझा इस्तेमाल; शिक्षकों और विद्यार्थियों के एक्सचेंज तथा सेमिनार, कार्यशालाओं, और कॉन्फ्रेंस के संयुक्त आयोजन की सहमति हस्ताक्षरित की गयी है। इस समझौते को मूर्त रूप देने में डॉ. नितिका गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान तथा डॉ. पूनम शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर बायोटेक्नोलॉजी, सूचना व तकनीकी विश्वविद्यालय, वाकनाघाट ने कॉर्डिनेटर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी