शिमला। ढली में सेब से लदा ट्रक और पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सेब से लदे ट्रक की चपेट में आने से तीन से चार गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है।
हादसा सुबह 8 बजे के करीब शिमला – किन्नौर नैशनल हाईवे पर मशोबरा बाइफरकेशन के समीप हुआ। ट्रक सेब लेकर शिमला की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि बेकाबू ट्रक ने पिकअप को घसीटते हुए लाया और मशोबरा को जोड़ने वाली सड़क पर पलट गया।
इस हादसे के बाद मशोबरा सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। पुलिस की टीम मौके पर है।


More Stories
आर्मी अटैचमेंट कैंप में इटरनल यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैडेट्स ने रचा इतिहास
विश्व वास्तुकला दिवस पर हिमाचल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित शिमला, मंडी और सुंदरनगर में वास्तुकला के प्रति जागरूकता और जिम्मेदार निर्माण का दिया संदेश
बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय