शिमला। बारिश का कहर अभी थम नही रहा है। आए दिन भारी बारिश से जगह, जगह भू स्खलन हो रहे है ।जिससे काफी नुकसान हो रहा है।ताजा मामले में ठियोग में बीते बुधवार को प्राला मंडी के समीप भू स्खलन हुआ था। लेकिन आज जब मलवा हटा रहे थे तो उसमें 2 शव मिले । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
ठियोग विधान सभा क्षेत्र के सेब मंडी प्राला मंडी के नजदीक बुधवार शाम को स्लाइड आया था जिस में दो ट्राला चालक दब गए थे।। गुरुवार शाम को जब सड़क से नीचे मालवा साफ कर रहे थे तब पर दोनो का शव मिल गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ठियोग भेज दिया गया है । मृतकों की पहचान
1. दिलशाद पुत्र इशरत अली गांव और पोस्ट ऑफिस डाबारासी तहसील हसनपुर जिला अमरोहा यूपी उम्र 24 साल
2. नजरु हुसैन पुत्र मजरू हुसैन गांव मिर्जा पूर ककरोहा पीओ देहपा तहसील और जिला सम्बल यूपी उम्र 44 साल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी