शिमला। राजधानी शिमला से एक स्कूली छात्र लापता होने का मामला सामने आया है यस कॉलेज छात्र घर से अपना बर्थडे मनाने निकला था लेकिन वापस घर नहीं आया रात तक जब घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे को ढूंढने में जुट गई है पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से अपील कर रही है कि बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिली तो तुरंत पुलिस को दें
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भराड़ी में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला 15 वर्षीय दक्ष 9 तारीख को सुबह 9:30 बजे अपने घर से बर्थडे मनाने के लिए निकला था लेकिन वह घर वापस नहीं आया शुक्रवार देर शाम तक भेज अब बच्चे का कहीं पता नहीं चला रिश्तेदारों में भी सब ने जब मना किया कि उन्हें बच्चे को नहीं देखा है तो दक्ष के पिता किशोर ने पुलिस में आकर बेटे की गुमशुदगी की सूचना दर्ज करवाई पुलिस मामले में जांच कर रहे हैं
परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को दक्ष सुबह 9.30 बजे घर से अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। जब उसके माेबाइल पर फोन किया गया तो वह भी स्विच ऑफ था।उन्हें अंदेशा है कि उसे किसी ने किडनैप कर लिया है। मां को शाम को पार्टी करने की बात कहकर गया था।
पुलिस ने स्कूल स्टूडेंट को ढूंढने के लिए टीमों का गठन किया है। संभावित जगहों पर तलाश करने के बाद अब प्रदेश के अन्य थानों को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लापता किशोर को ढूंढ लिया जाएगा।

More Stories
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक
सैमडकॉट की चेतावनी: पदोन्नति रोक और वेतन स्थगन से चिकित्सा शिक्षा पर मंडराया संकट