शिमला। राजधानी के उपनगर भट्टाकूफर में ढांक से गिरने से एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह भट्टाकूफर वाले रास्ते से जाने लगा तो उसका पैर फिसल गया। इससे वह गहरी खाई में जा गिरा। इसकी सूचना कुछ लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
, । हादसा भट्टाकूफर उदय कॉलोनी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बारिश के बाद रास्तों पर फिसलन काफी ज्यादा थी। ऐसे में मृतक का पैर कीचड़ में फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गया। मृतक की पहचान धर्मचंद के तौर पर हुई है
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए आइजीएमसी भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद हैं मौत के असली कारणों का पता लग पाएगा।
पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत का प्राथमिक कारण गिरकर चोट लगना माना जा रहा है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी