शिमला।आई.जी.एम.सी सुरक्षा कर्मचारियों व अस्पताल प्रबंधन के बीच बीते दिनों चल रहा विवाद थमा नहीं है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा मानसिक रूप से परेशान करने को लेकर, समय पर वेतन न देने सहित अन्य मामलों को लेकर सुरक्षा कर्मचारी यूनियन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है और इन मामलों पर हस्ताक्षेप करने की मांग की है। आई.जी.एम.सी सुरक्षा कर्मचारी यूनियन के सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने आई.जी.एम.सी एम.एस व प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि प्रबंधन सुरक्षा कर्मचारियों को समय पर वेतन उपलब्ध नहीं करवा रहा है। वहीं प्रबध्ंान द्वार नए टैंडर किए जाने और सुरक्षा कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकालने को लेकर प्रबंधन द्वारा मानिसक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मचारी गरीब घरों से संबध रखते हैं और अस्पताल में सुरक्षा कर्मचारी की नौकरी कर अपना जीवन निर्वाह कर रहे हैं लेकिन अस्पताल प्रबंधन बेवजह कर्मचारियों के परेशान कर रहा है। यही नहीं प्रबंधन द्वारा ऑफि स बुला कर 2 घंटे तक बाहर खड़ा करके इंतजार करवाया जाता है और जब अन्दर जाने की बारी आती है तब कहा जाता है कि कल आना एम.एस अभी व्यस्त हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की वह इस मामले में हस्ताक्षेप कर जल्द से जल्द कर्मचारियों के साथ किए जा रहे प्रताडऩा से राहत दिलाए और उचित कार्रवाई की जाए। वहीं कर्मचारियों को समय पर वेतन भी उपलब्ध करवाया जाए।
More Stories
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक