शिमला। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के थुनाग में सीएम सुखविंदर सिंह सुख्खू पर जोरदार जुबानी हमला बोला है। जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को थुनाग में सराज भाजपा मंडल के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक की अध्यक्षता की। इसके उपरांत जयराम ठाकुर ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर मंच से सीएम सुखविंदर सिंह सुख्खू द्वारा दिया गया भाषण दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सीएम सूख्खू को चेताते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान बजट का प्रावधान नहीं करने के झूठे आरोपों को लेकर अब उन्हें मंच से समझाना बंद कर दें। शिवधाम मंडी के पहले चरण के कार्य को लेकर 50 करोड़ रूपए के बजट का प्रावधान कर उसका टेंडर लगाया गया था। जब पहले चरण का कार्य समाप्त हो गया तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही शिव धाम का निर्माण कार्य को भी रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि देव भूमि हिमाचल प्रदेश का भगवान शिव में एक गहरी आस्था है और सुखविंदर सिंह सुक्खू को मंडी में बनने जा रहे भगवान शिव के शिव धाम का कार्य रोकने से मना किया था।
मंच से हमें समझाना अब बंद कर दें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, झूठे आरोपों का ना करें बखान:जयराम ठाकुर

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह