शिमला।– नए साल की पूर्व संध्या पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अचानक रिज मैदान पहुंच गए. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रिज मैदान से होते हुए स्कैंडल पॉइंट और मालरोड पर घूमे. स्कैंडल प्वाइंट मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीठे पान का भी मजा लिया. छात्र जीवन में रहते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू इसी दुकान से पान खाया करते थे. मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने यहां पान का आनंद लेते हुए अपने यूनिवर्सिटी के दिनों को भी याद किया.
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कॉलेज के दिनों का किस्सा साझा करते हुए कहा कि वे भी पहले नए साल के मौके पर वह टाउन हॉल की सीढ़ियों पर बैठते थे. रिज पर घूमकर नया साल मनाया करते थे. उन्होंने कहा कि रिज मैदान और माल रोड पर हिमाचल प्रदेश की राजनीति की चर्चाएं हमेशा ही गर्म रहती हैं. उन्होंने कहा कि शाम पांच बजे के बाद शिमला के आम आदमी का मालरोड और रिज मैदान पर आना बेहद आम है. नए साल के मौके पर वह भी आम आदमी की तरह यहां घूमने के लिए पहुंचे हैं.
नए साल के मौके पर पहुंचे CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, मीठा पान खाकर याद किए यूनिवर्सिटी के दिन


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी