हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया मामला
शिमला।हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया है अब पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई करेगी
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पांच आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया है. सरकार ने 17 मई 2022 को पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया था. लेकिन अब जाकर छः माह बाद सीबीआई ने पांच आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ में एफआईआर दर्ज की है.
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई ने करीब छह महीने बाद एफआईआर दर्ज कर दी है. हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में अब तक पेपर लीक मामले में 116 अभ्यर्थियों समेत कुल 171 से अधिक आरोपीयों को गिरफ्तार किया था.
इनके खिलाफ शिमला, कांगड़ा और सोलन के अर्की कोर्ट में तीन चार्जशीट दायर की जा चुकी हैं. 27 मार्च को हुई पुलिस लिखित परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दी गई थी. उसके बाद 3 जुलाई को दोबारा लिखित परीक्षा कराई गई.
मामले में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) प्रिंटिंग कमेटी में शामिल आईपीएस अधिकारियों से पूछताछ कर रही है. छः माह बाद सीबीआई ने पांच आरोपियों ने के खिलाफ़ मामला दर्ज किया है. अब देखना होगा की सीबीआई के हाथ क्या लगता है
More Stories
देशभर के विद्या भारती स्कूलों में एक साथ गूंजा वंदे मातरम् ढली सरस्वती विद्यामंदिर में आयोजित कार्यक्रम में नरेश चौहान रहे मुख्यातिथि, त्रिलोक नाथ शर्मा ने रखा विचार
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा