चंबा। जिले के विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत धिमला के बकाणी नाले में आई बाढ़ में महिला समेत बहे तीनों लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। यह घटना रविवार दोपहर की है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति नाले से होकर घर जा रहा था जबकि दूसरा घराट के बाहर खड़ा था। इनके अलावा एक महिला घराट के साथ लगती दुकान के बाहर खड़ी थी।
मौके पर मौजूद दमकल विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी थी। इसके अलावा मंगला के समीप नाले का जलस्तर बढ़ने से चंबा-जोत मार्ग करीब सवा घंटा बाधित रहा। एसडीएम चंबा अरुण कुमार का कहना है कि तीन लोगों के बहने की सूचना है। कहा कि प्रशासनिक टीम और रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है। सर्च ऑपरेशन जारी है।
वहीं सोलन के बरोटीवाला में दसोरा माजरा स्थित एक कंपनी में ड्यूटी पर जा रहा सुरक्षा कर्मी बिलासपुर का रहने वाला रणजीत सिंह खड्ड में बह गया। प्रशासनिक और रेस्क्यू टीमें बहे लोगों की तलाश में जुटी हैं।


More Stories
जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बने नन्हे बच्चे, इनरव्हील क्लब शिमला मिडटाउन ने मनाया पर्व
जब तक कॉलेज बहाल नही हुआ तब तक जारी रहेगा संघर्ष – कौल नेगी
एसजेवीएन ने अपनी सभी परियोजनाओं एवं कार्यालयों में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ किया।