महेश सिंह ठाकुर बने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव
युकां प्रदेशा
चौपाल
चौपाल के लिहाट (परगना पुलवाहल) निवासी महेश सिंह ठाकुर को युवा कांग्रेस में अहम जिम्मेवारी दी गई है। महेश ठाकुर को युवा कांग्रेस में महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उनको युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी का पालिटिकल एडवाइजर भी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
महेश ठाकुर बीते काफी समय से युवा कांग्रेस से जुड़े हैं। वे सिस्को संस्था के संस्थापक हैं। इस संस्था का गटन साल 2012 में किया गया था। यह संस्था कई समाजिक कार्य कर रही है। बल्ड डोनेशन कैंप, पौधारोपण, जागरूकता अभियान, सफाई अभियान और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करती रहती है। महेश ठाकुर 2009 से 2012 तक युवा कांग्रेस के चुनाव आयोग के तहत विभिन्न राज्यों में काम किया। वहीं 2013 से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ जुड़े हैं। 2020 से युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी के साथ युवा कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं।
महेश ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, युवां हिमाचल प्रभारी अमरप्रीत सिंह लाली, विनित कंबोज, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे युवा कांग्रेस के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे
निगम भंडारी के पालिटिकल एडवाइजर भी बनाए गए


More Stories
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग