शिमला। भाजपा चुनावी वर्ष में अपनी सरकार के कामों को गिनाने के बजाए विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर हमलावर है. भाजपा नेता एवं हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है. गणेश दत्त ने कहा कि काँग्रेस एक तरफ जोर-शोर के साथ भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत करने जा रही है, पर यात्रा का उद्देश्य भारत तोड़ने का लग रहा है, क्यूंकि जो यात्रा मैप तैयार किया गया है, उसमें हिमाचल को शामिल नहीं किया गया है।
गणेश दत्त ने कहा कि कांग्रेस देश की एकता के लिए लड़ने का दावा करती है, उसने पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित पठानकोट को कवर करते हुए हिमाचल प्रदेश को शामिल नहीं करने का फैसला किया है। इससे प्रतीत होता है कि उनके नेताओं की नजर में हिमाचल प्रदेश का कोई महत्व और अस्तित्व ही नहीं है।
हिमाचल की जनता का यह अपमान जो काँग्रेस के नेताओं ने किया है, उसका जवाब हिमाचल की जनता इस चुनाव में देगी और कांग्रेस के नेताओं को दिखा देगी की हिमाचल का अस्तित्व कितना विराट है। कांग्रेस दिवालिया होने के बाद प्रदेश के लोगों को गारंटी दें रही हैं जिस पर कोई भरोसा नहीं करने वाला।
भारत तोड़ने की बात करने वाले कर रहें भारत जोड़ों यात्रा, दिवालिया हो चुकी पार्टी की गारंटी पर जनता नहीं करेगी भरोसा,,, गणेश दत्त


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी