शिमला।सदर टीम ने डाउनडेल में एक घर से 2,59,600 रुपए कैश बरामद किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुनीता देवी नशे के कारोबार में संलिप्त है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जब तलाशी की तो वहां चेकिंग के दौरान कैश बरामद हुआ। जबकि उक्त महिला सुनीता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि है यह कैश उसके पड़ोसी का है। ऐसे में सदर थाना पुलिस ने कैश को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस अब इस संबंध में महिला की बैंक डिटेल खंगाल रही है। हालांकि, अभी तक महिला पुलिस को कोई भी संतोष जनक जवाब नहीं दे पाई है। इससे पहले भी पुलिस ने महिला के घर से नगदी और अन्य नशे का सामान बरामद किया था। ऐसे में पुलिस को शक है कि जो कैश इस महिला के घर से बरामद हुआ है, उसका कनेक्शन नशे के कारोबार से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब इस कैश को इनकम टैक्स विभाग को सौंपेगी। महिला से फिलहाल पूछताछ चल रही है।
अवैध तरीके से बसाई गई डाउनडेल अपराध बस्ती
पूरी तरह से अवैध तरीके से बसाई गई डाउनडेल अपराध बस्ती के नाम से जानी जाती है। हालांकि शुरू में कुछ लोग शराब की तस्करी करते थे, लेकिन धीरे-धीरे इन्होंने चोरियां और बाद में अन्य अपराध शुरू किए। इस छोटी से बस्ती के लोगों पर करीब एक सौ केस दर्ज हैं। इनमें से करीब एक तिहाई चोरियों से संबंधित हैं, जबकि 50 के करीब मामले शराब तस्करी के हैं। करीब 15 केस एनडीपीएस के और कुछ अन्य आपराधिक केस इन पर दर्ज हैं।
अभी तक 127 लोगों को किया गिरफ्तार
इस साल जनवरी से अब तक शिमला शहर में 127 लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 1.363 किलोग्राम 611 मिलीग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। नशे के साथ पकड़े गए आरोपितों में कई महिलाएं भी शामिल हैं।

More Stories
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक
सैमडकॉट की चेतावनी: पदोन्नति रोक और वेतन स्थगन से चिकित्सा शिक्षा पर मंडराया संकट