शिमला। शिमला बारिश के बाद अब भू स्खलन होने से काफी नुकसान हो रहा है। आज सुबह ढली में हुए लैंड स्लाइड में जहाँ एक गाड़ी दब गई है वही एक मकान को खतरा पैदा हो गया है। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी वर्कशॉप के पास भूसखलन के कारण गाड़ी नंबर hp14 D-0661 मलबे के नीचे दब गई है जिससे गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है स्लाइड होने से किसी भी व्यक्ति को कोई भी चोट ना आई है महज गाड़ी का ही नुकसान हुआ है गाड़ी अभी तक मलबे के नीचे दबी हुई है ।इसे मौका से नही हटाया गया है। मौका पर अभी भी खतरा बना हुआ है क्योंकि एचआरटीसी वर्कशॉप के वाली जगह के पास चादर के शेड बने हुए हैं । जो बारिश होने के कारण कभी भी सड़क में गिर सकते है । जिससे कि आने जाने वाले राहगीरों व गाड़ियों को नुकसान हो सकता है।
ढली में भू स्खलन दबी गाड़ी,


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त