कुल्लू, कुल्लू जिला के सैंज निज़ी बस हादसे में 12 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है. जबकि 3 घायल हैं.सरकारी आंकड़ो के मुताबिक बस में 15 लोग सवार थे. चालक परिचालक सुरक्षित है उनको चोटें आई है. बताया जा रहा है की जिस जगह हादसा हुआ वहां सुबह ही लैंड स्लाइड हुआ था,चालक ने रिस्क लेकर बस को निकालने की कोशिश की जिस कारण हादसा पेश आया.
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रातः कुल्लू जिले की सैंज घाटी के शैंसर के निकट हुई दुखद बस दुर्घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। इस हादसे में 12 लोगों की मृत्यु और अन्य यात्री घायल हुए हैं। निजी बस संख्या एच.पी. 30ए-0646 शैंशर से कुल्लू जा रही थी।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पी.एम.एन.आर.एफ.) से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से व्यक्गित रूप से राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं और अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (एडीएम) कुल्लू पूरी घटना की जांच करेंगे।
जय राम ठाकुर ने कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। जबकि प्रत्येक घायल व्यक्ति को फौरी राहत के रूप में 15,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि घायलों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा।

More Stories
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक
सैमडकॉट की चेतावनी: पदोन्नति रोक और वेतन स्थगन से चिकित्सा शिक्षा पर मंडराया संकट