शिमला।
पर्यटन स्थल कुफरी के साथ लगते चीनी बंगला चायल राेड़ पर बनी दुकानाें में अचानक अाग लग गई। इससे तीन दुकानें जलकर राख हाे गई हैं। इसमें लाखाें रुपए का नुकसान हुअा है। गैस सिलेंडर के लीकेज हाेने के बाद हुए ब्लास्ट के चलते ये अाग लगी है। फिलहाल अाग पर फायर ब्रिगेड के जवानाें ने काबू पा लिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अाग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड काे मिली। इसके बाद फायर कर्मी फाैरन माैके पर पहुंचें। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 12 बजे तक ही अाग पर काबू पाया जा सका, तब तक तीन दुकानें जलकर राख हाे गई थी। आग लगने के कारण स्थानीय दुकानदार अाेम प्रकाश, कृष्ण ,हिमेश अाैर रविंद्र की दुकानाें का सामान पूरी तरह से जल गया।
डीएसपी हेड क्वार्टर कमल वर्मा का कहना है कि अाग की सूचना मिलने पर ढली थाने से भी कुछ जवानाें काे कुफरी भेजा गया। यहां पर अाग पर समय रहते काबू पा लिया गया। जवानाें ने सबसे पहले लाेगाें की सुरक्षा सुनिश्चित की, वहीं जितना सामान बचाया जा सकता था, उतना बचाया। इस अाग की घटना में सामान ताे जल गया, लेकिन किसी भी व्यक्ति काे चाेटें नहीं अाई हैं।
लकड़ी की पुरानी दुकानें थी, एकदम से पकड़ी अाग
कुफरी के साथ लगते चीनी बंगला चायल राेड़ पर बनी ये दुकानें पूरी लकड़ी की बनी हुई थी। सिलेंडर फटने के बाद लकड़ियाें ने अचानक अाग पकड़ ली। इस कारण अाग तेजी से फैली अाैर दुकानाें में रखा सामान जल गया। दुकानाें में ज्यादार डेली नीड्स का सामान रखा हुअा था। हालांकि, अभी अाकलन किया जा रहा है कि इस अाग की घटना में किस दुकानदार काे कितना नुकसान हुअा है।

More Stories
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।
रामपुर/रोहड़ू में अलग-अलग स्थानों पर आगजनी कोई जानी नुकसान नहीं