शिमला हिमाचल प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन की तरफ से शुक्रवार को 27वींराज्य स्तरीय शूटिंग अढ़ाल प्रतियोगिता का आयोजन शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में आगाज हो गया है।यह प्रतियोगिता 16 मई तक चलेगी। शूटिंग कोच रविन्द्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल व पिस्टल प्रतियोगिताएं इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में खेली जाएगी। इसके अलावा 25 मीटर पिस्टल व 50 मीटर राइफल, पिस्टल एवं शॉटगल प्रतियोगिता शिमला जिला के फागू में खेली जाएगी। राज्य सरकार खेल प्रतियोगिता में प्रदेश भर के करीब 500 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। शूटिंग कोच रविन्द्र ने कहा है कि एसोसिएशन की तरफ से हर साल प्रदेश स्तर पर शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है। राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयनbनार्थ जोन प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में कम्पटीशन की भावना पैदा होती है, बच्चे नशे से भी दूर रहते हैं और शारिरिक ओर मानसिक रूप से भी मजबूत होते हैं।
शिमला के खेल परिसर में राज्यस्तरीय शूटिंग चैम्पिनशिप का आगाज


More Stories
बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा