शिमला।शिमला से ममलीग रूट पर जा रही हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस की ब्रेक फेल हो गई। घटना 3:45 बजे के करीब जाठियादेवी के पास पेश आई। एचआरटीसी के लोकल डिपो की यह बस शिमला से ममलीग रूट पर जा रही थी। अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई। चालक ने सूझबुझ दिखाते हुए बस को सड़क के किनारे लगे मिट्टी के ढेर पर चढ़ा दिया। जिससे बस रूक गई। इस बस में करीब 60 सवारियां बैठी थी। इनमें ज्यादातर स्कूल व कॉलेज के बच्चें थे। यदि बस मिट्टी के ढेर में न रूकती तो कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। इस घटना के बाद बस में सवार बच्चें डर गए। सभी बस से बाहर निकल गए। इसकी सूचना निगम प्रबंधन को भी दी गई। निगम प्रबंधन की तकनीकी टीम भी मौके पर पहुंची। इसके अलावा पुलिस की टीम ने भी मौके का मुआयना किया है। निगम की टीम इसकी जांच कर रही है कि यह तकनीकी खराबी किस कारण से आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि सड़क के किनारे मिट्टी का ढेर न होता तो बड़ा हादसा पेश आ सकता था।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह