October 22, 2026

शिमला के ढली में पलटा सेब से लदा ट्रक: दो की मौत  तीन से चार गाड़ियों को नुकसान 

 शिमला।  ढली में सेब से लदा ट्रक और पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सेब से लदे ट्रक की चपेट में आने से तीन से चार गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है।
हादसा सुबह 8 बजे के करीब शिमला – किन्नौर नैशनल हाईवे पर मशोबरा बाइफरकेशन के समीप हुआ। ट्रक सेब लेकर शिमला की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि बेकाबू ट्रक ने पिकअप को घसीटते हुए लाया और मशोबरा को जोड़ने वाली सड़क पर पलट गया।
इस हादसे के बाद मशोबरा सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। पुलिस की टीम मौके पर है।

About Author

You may have missed