शिमला ।आइजीएमसी अस्प्ताल में एक कर्मचारी की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार IGMC शिमला के श्वास रोग विभाग में कार्यरत जसवीर सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी गांव व डाकघर शंभू वाला तहसील नाहन जिला सिरमौर उम्र 53 . कल शाम को ड्यूटी पर आया था और सुबह को HOD के साथ वाले कमरे में मृत अवस्था में पाया गया।
पल्मोनरी विभाग में यह कर्मचारी (जसबीर) काम करता था। अस्पताल में सुबह 9से 4बजे तक मरीजों के पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट होते हैं। इसके बाद विभाग बंद किया जाता है।
विभाग को बंद करने की जिम्मेवारी इसी कर्मचारी की थी,कर्मचारी को सांस की बिमारी थी वह बीते कल घर नहीं गया और विभाग के कमरे में ही सोगया। सुबह के वक्त जब विभाग के अन्य कर्मचारी अस्पताल पहुंचे तो देखा कि विभाग का कमरा खुला है। वही अंदर आने पर देखा कि हीटर चल रहा था और कर्मचारी मृत पड़ा है। इसके बाद शव को यहां से ले जाकर शवगृह में रखा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।