शिमला । आईजीएमसी अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने एक बार फिर अस्पताल प्रशासन पर उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए हैं। सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि पहले उन्हें जय हिंद बोलने पर प्रशासनिक अधिकारी द्वारा मना किया गया था। जिसके बाद उन्हें परेशान किया जा रहा है। इन दिनों मैट्रन हरी प्रिया द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह जल्द ही रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन धारण कर धरना देंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से प्रशासनिक अधिकारी और मैट्रन हरी प्रिया पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी