शिमला राजधानी शिमला के चक्कर में आत्महत्या का मामला सामने आया है। 17 साल के नाबालिग ने आत्महत्या की है। मृतक की पहचान हिमांशु के तौर पर हुई है। यह
चक्कर में योगानंद भवन संदल मकान में किराए के कमरे में रहता था। यह भवन राकेश बाली नाम के व्यक्ति का है। दोपहर के समय
कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक के पिता की पहले मौत हो चुकी है। इसकी माता शबनम वर्मा समरहिल कोप्रेटीव बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत है। जो पंजाब की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके घर के अन्य लोग नजदीक पड़ाव बालूगंज में रहते हैं। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए ले जाया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मृतक के मोबाइल को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।
3 दिन में तीसरा मामला
राजधानी शिमला में पिछले तीन दिनों में आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। बीते रोज छोटा शिमला में 52 साल के व्यक्ति ने आत्महत्या की थी।जबकि उससे पिछले दिन युवती ने अपनी जान दी थी जिसका शव पुलिस को घर के साथ लगते जंगल में मिला था।

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।