शिमला, उपनगर संजौली में तीन वार्ड नॉर्थ ओक संजौली चौक, इंजनघर व ढिंगू धार वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा संजौली के जंज धर में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने आगामी नगर निगम चुनाव व विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरिश जनारथा ने कर संजौली के तीनों वार्डों के कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित कर मतदाता सूची जांच अभियान को गति दी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के शासनकाल में आम जनता का जीना दुभर हो गया है। जनता भाजपा सरकार की कुनीतियों से परेशान हो चुकी है, जिसके कारण विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा को 4-0 करारी हार मिली और अब आने वाले चुनावों में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा।
इस बैठक में पूर्व महापौर नगर निगम मनोज कुमार व जैनी प्रेम, व्यापार मंडल संजौली के प्रधान अष्वनी सूद, गोपाल शर्मा पूर्व प्रधान, बलजीत ठाकुर, अनीता ठाकुर, कुसुम वर्मा, गौरव शर्मा एवं रविन्द्र मंगा सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व संजौली की प्रबुद्ध जनता सहित लगभग 500 लोगों ने भाग लिया।
भाजपा सरकार के शासनकाल में आम जनता का जीना हुआ दुभर सरकार की कुनीतियों से परेशान लोग: हरिश जनारथा


More Stories
बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय
देशभर के विद्या भारती स्कूलों में एक साथ गूंजा वंदे मातरम् ढली सरस्वती विद्यामंदिर में आयोजित कार्यक्रम में नरेश चौहान रहे मुख्यातिथि, त्रिलोक नाथ शर्मा ने रखा विचार
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग